नई दिल्ली, 9 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
अमित शाह काे छात्राें पर लाठियां चलवाने के जुर्म का जवाब देना ही हाेगा, यह बात कांग्रेस नेता और लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कही. बाेले- 13 दिन बाद भी गृहमंत्री खामाेश हैं, माेदी माफी मांगने के बजाय क्षमा बांट रहे हैैं.
8 अगस्त काे यूपी के प्रयागराज में हुए ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ा पाेस्ट राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर करते हुए गृहमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.
लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष ने रविवार यानी 9 अगस्त काे अपने पाेस्ट में कहा, (अब मेरे पास काेई रास्ता नहीं बचा) कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा. सालाें की तैयारी, घर की जमीन बेची, मां-बाप का कर्ज और फिर भी हाथ में कुछ नहीं. उन्हाेंने कहा, यह हार उसकी नहीं है. यह उस व्यवस्था की हार है, जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इन्कार कर दिया.
इसके अलावा, राहुल गांधी ने अपने पाेस्ट में गृहमंत्री से भी चुप्पी काे लेकर सवाल किया है. उन्हाेंने कहा, तेरह दिन हाे गए. गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. माेदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं.उन्हाेंने पाेस्ट में गृहमंत्री शाह काे टैग करते हुए लिखा, अमित शाह जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे. राजधानी की सड़काें पर बच्चाें पर लाठियां और पैलेट चले और आपने एक शब्द नहीं कहा.