नेशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर युवराज मलिक ने कैम्प स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार का दौरा किया. पुणे बुक फेस्टिवल के संयोजक राजेश पांडे भी साथ में उपस्थित थे. मलिक ने गुरुग्रंथसाहिब का आशीर्वाद लिया और गुरुनानक मेडिकल फाउंडेशन और गुरुद्वारे की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मलिक ने गुरुद्वारा के अध्यक्ष चरणजीतसिंह साहनी से दिसंबर में पुणे में होने वाले पुणे बुक फेस्टिवल के दौरान पंजाब डे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने का अनुरोध किया.