झारखंड में छात्रों पर दो बार लाठीचार्ज से अफरा-तफरी

विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

    11-Aug-2026
Total Views |
 
jharkhand
रांची, 10 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
झारखंड में छात्राें पर दाे बार लाठीचार्ज से भारी अफरा-तफरी मच गई. विधानसभा घेराव के दाैरान पुलिस ने पानी की बाैछारें की. आंसू गैस के गाेले भी छाेड़े. इस दाैरान दर्जनाें छात्र घायल हाे गए. पुलिस ने कई छात्राें काे हिरासत मेें लिया है. स्ट्रेचर पर आए छात्र नेता की तबीयत बिगड़ने से उसे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.
 
करीब 17 दिनाें से जारी आंदाेलन अब गंभीर माेड़ पर आ गया है. इस बीच पुलिस ने छात्राें काे दाैड़ा-दाैड़ा कर खदेड़ा. परीक्षा में भ्रष्टाचार व गड़बड़ी काे लेकर छात्र अपनी मांगाें पर कायम हैं. इस बीच राहुल गांधी ने कहा- छात्राें पर बल प्रयाेग किसी भी तरह से ठीक नहीं है सरकार चाहे जिसकी हाे. लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजाराें छात्र बैरिकेडिंग ताेड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए. छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की काेशिश की, लेकिन नहीं हटे ताे लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. कई बार पुलिस और छात्राें के बीच झड़प की नाैबत आई.
 
दाे-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा. कुछ छात्राें के सिर पर चाेटें आई हैं. प्रदर्शनकारियाें ने भी पुलिस पर पानी की बाेतलें और चप्पलें फेंकीं. लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साेशल मीडिया ए्नस पर एक पाेस्ट में कहा, झारखंड में विराेध कर रहे छात्राें के खिलाफ बल प्रयाेग गलत है. छात्राें काे शांतिपूर्ण विराेध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार काे इन छात्राें की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महताे की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई. पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले आंदाेलनकारी छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले.