विभिन्न लाईब्रेरियों के ग्रंथपाल सम्मानित
ग्रंथपाल दिन पर त्वष्टा कासार समाज संस्था ने सम्मान समारोह का किया आयोजन
11-Aug-2026
Total Views |
पुणे, 10 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पद्मश्री एस.आर. रंगनाथन की जयंती के मौके पर, ग्रंथपाल दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर त्वष्टा कासार समाज संस्था की तरफ से रविवार, 9 अगस्त को याज्ञवल्क्य आश्रम, कसबा पेठ में पुणे के अलग-अलग ग्रंथालयों में ज्ञान, वाचन संस्कृति और ग्रंथसेवा को बढ़ावा देने वाले ग्रंथपालों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एस.आर. रंगनाथन की तस्वीर की पूजा की गई. वाचन मंदिर की उपाध्यक्षा शीतल बोथरे ने स्वागत और परिचय कराया. कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य ग्रंथपाल संघ के कार्याध्यक्ष सोपनराव पवार, नगरसेविका कल्पना बहिरट, देवेंद्र वडके, जिला ग्रंथालय अधिकारी आगवने मैडम, लेखक दिलीप बर्वे और राइटर और शिव व्याख्याता सौरभ कर्डे शामिल हुए. सोपनराव पवार ने कहा ग्रंथालयों के विकास हेतु सरकार और मनपा को कोशिश करना चाहिए. कल्पना बहिरट ने कहा कि पुणे शहर को ‘वर्ल्ड कैपिटल ऑफ बुक्स’ बनाने के लिए मनपा द्वारा प्रयास किया जाएगा. गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ग्रंथपालों को सम्मानित किया गया. त्वष्टा कासार समाज संस्था के अध्यक्ष सतीश कर्डे और वाचन मंदिर की अध्यक्षा रेश्मा कडू ने मेहमानों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन योगिनी हजारे ने किया.