हर आंसू की बूंद से लग रहा था जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा

कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से बोले पीएम नरेंद्र मोदी

    11-Aug-2026
Total Views |
 
commonwealth
नई दिल्ली, 10 अगस्त (वि.प्र.)
स्काॅटलैंड के ग्लासगाे में हुए काॅमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लाैटे भारतीय खिलाड़ियाें से प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने अपने आवास पर खास मुलाकात की. पीएम ने काॅमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गाेल्ड मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू के प्रदर्शन की तारीफ की. दरअसल, मीराबाई चानू गाेल्ड मेडल जीतने के बाद भावुक हाे गई थीं और पाेडियम पर मेडल लेते वक्त अपने आंसू पर काबू नहीं रख सकी थीं.
 
पीएम माेदी ने मीराबाई से उनके राेने का कारण पूछते हुए कहा, इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू के बूंद से गाेल्ड मेडल टपक रहा हाे.मीराबाई ने प्रधानमंत्री काे जवाब देते हुए कहा, मैं उस दिन बहुत खुश और भावुक थी. मैं गाेल्ड मेडल जीतने के बाद उस दिन इसलिए राेई थी, क्याेंकि पेरिस ओलंपिक में मेरा मेडल सिर्फ एक किलाे से रह गया था.
 
भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने आगे कहा, एक खिलाड़ी के ताैर पर आपकाे बहुत चीजाें का सामना करना पड़ता है. इन चार वर्षाें के अंदर मैंने काफी चीजाें का सामना किया था. हर समय इंजरी ही चल रही थी और परिवार में भी समस्याएं हाे रही थीं. मैंने इन 4 वर्षाें में बहुत चीजाें का सामना किया था. इसी कारण जब मैं पाेडियम पर खड़ी थी और जब हमारा नेशनल एंथम बजा, ताे मैं खुद काे राेक नहीं सकी. देश का झंडा ऊपर देखकर हमारे अपने आप ही आंसू निकल आते हैं.मीराबाई चानू ने काॅमनवेल्थ गेम्स में निरंतरता के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्हाेंने यह लगातार तीसरे काॅमनवेल्थ गेम्स में गाेल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. मीराबाई यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं.