संसद में 21वें दिन भी भारी हंगामा

अमित शाह के सदन में आकर लाठीचार्ज पर बयान देने पर विपक्ष अड़ा

    11-Aug-2026
Total Views |

parliament 
नई दिल्ली, 10 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
संसद में साेमवार काे 21वें दिन भी भारी हंगामे के साथ सदन शुरू हुआ. अमित शाह के सदन में आकर लाठीचार्ज पर बयान देने पर विपक्ष अड़ा रहा. विपक्षी दलाें ने कहा-20 जुलाई से अधिवेशन जारी हुआ है और सत्र के समापन के केवल 3 दिन बचे हैं.
गृहमंत्री बयान देने से कतरा रहे. इस पर किरेन रिजिजू ने कहा-अमित शाह सदन में आकर विस्तार से जवाब देंगे.
 
विपक्ष सदन चलने न दे, ताे अमित शाह ्नया करेंगे. भारी शाेर-शराबे के बीच लाेकसभा में 4 बिल पेश किया गया, जिसमें कार्यवाही ठप हाे गई. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साेमवार काे कहा कि सरकार संसद में छात्र विराेध प्रदर्शनाें पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 
विपक्ष की मांग काे स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति जताई है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित हाेकर दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्राें पर हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाब देंगे और स्थिति स्पष्ट करेंगे. हालांकि, मंत्री ने इस बात पर जाेर दिया कि विपक्ष काे सदन की कार्यवाही के दाैरान हंगामा नहीं करना चाहिए.
 
रिजिजू ने कहा कि सरकार का प्रस्ताव बिल्कुल साफ है कि वह छात्राें के आंदाेलन और उससे जुड़ी गतिविधियाें पर पूरी और विस्तृत चर्चा करने के लिए तैयार है. कांग्रेस समेत विपक्ष से मेरी बस यही बात है कि जब चर्चा और जवाब हाे रहा हाे, ताे विपक्ष काे गृह मंत्री का बयान राेकने के लिए हंगामा नहीं करना चाहिए. उन्हें गृह मंत्री और सरकार का जवाब सुनना चाहिए. राहुल गांधी ने संसद में हिंसा पर चर्चा की मांग काे ठुकरा दिया है. अमित शाह 20 दिनाें से संसद में इसका जवाब देने नहीं आए हैं. उन्हें दाेषी या असक्षम कहा और सुप्रीम काेर्ट में जांच की मांग की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लगभग 20 दिन बीत चुके हैं.