चंदूकाका सराफ ज्वेल्स द्वारा 200वें वर्ष में खास ऑफर्स
शुद्धता व पारदर्शी व्यवहार ‘सात पीढ़ियों का वेिशास’ सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम सिर्फ 499 से 1,099 तक मेकिंग चाज
11-Aug-2026
Total Views |
रविवार पेठ, 10 अगस्त (आ.प्र.) चंदूकाका सराफ ज्वेल्स दो शताब्दियों से चली आ रही एक समृद्ध विरासत, विश्वास और गुणवत्ता की मजबूत नींव पर खड़ा एक अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड है. सात पीढ़ियों से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए इस संस्थान ने बेहतरीन कारीगरी, शुद्धता के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी व्यवहार के दम पर ज्वेलरी क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई है. परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बनाए रखते हुए, आकर्षक आभूषणों के जरिए हर ग्राहक के खास पलों को और भी भव्य बनाने का संस्थान का हमेशा निरंतर प्रयास रहता है. चंदूकाका सराफ ज्वेल्स अपनी 200वीं वर्षगांठ की स्वर्ण परंपरा का गर्व से जश्न मना रहा है. इस विशेष अवसर पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की घोषणा की गई है. ‘विश्वास सात पीढ़ियों का’ इस ध्येय वाक्य के साथ, दो सदियों से गुणवत्ता, भरोसे और उत्कृष्ट कारीगरी को बनाए रखते हुए चंदूकाका सराफ ज्वेल्स ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के ग्राहकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है.
चांदी के आभूषणों पर मिलेगी मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30 प्रतिशत की छूट ऑफर के अंतर्गत सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम केवल 499 से 1,099 रुपये तक फ्लैट मेकिंग चार्ज लिया जाएगा. चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30% की छूट दी गई है. इसके अलावा, हर दिन पहले 200 ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर उपलब्ध रहेंगे.
16 अगस्त तक लागू रहेंगे ऑफर्स यह ऑफर 16 अगस्त 2026 तक महाराष्ट्र और कर्नाटक की सभी ‘चंदूकाका सराफ ज्वेल्स’ शाखाओं में लागू रहेगा. अतः सभी ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस ऑफर का लाभ उठाएं.