छात्रों को जागरूक करने हेतु साइबर जागरूकता सत्र उत्साहपूर्वक संपन्न

    12-Aug-2026
Total Views |
 

gsfrgv 
पिंपरी, 11 अगस्त (आ.प्र.)

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की पृष्ठभूमि में छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्रीड़ा-प्रबोधिनी विद्यालय, नेहरूनगर, पिंपरी में डॉ. डी. वाई. पाटिल आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज, पिंपरी के "Quick Heal Foundation Cyber Warrior Club' की ओर से साइबर जागरूकता सत्र उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. "Cyber Shiksha for Cyber Suraksha‌’ के ध्येय वाक्य और इस वर्ष की "My Data, My Responsibilit' थीम को केंद्र में रखकर आयोजित इस सत्र में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी. सत्र में साइबर वॉरियर्स सानिका जाधव और वैभवी माने ने छात्रों से संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, धोखाधड़ी के तरीकों और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों को सरल भाषा में समझाया. इस अवसर पर OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, मजबूत पासवर्ड, Deepfake, I Photo Morphing, डिजिटल फुटप्रिंट, सुरक्षित वेबसाइटों की पहचान, Cyberbullying, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, सोशल मीडिया प्रेजेंस और मोबाइल ऐप डाउनलोड करते समय व pp Permissions देते समय बरती जाने वाली सावधानियों जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया गया. छात्रों को विषय अधिक प्रभावी ढंग से समझ आए, इसके लिए हैकर मास्क का उपयोग कर संवादात्मक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं.