अग्रायन परिवार की भव्य हरियाली तीज संपन्न

    12-Aug-2026
Total Views |
fsb f
मुंबई, 11 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मुंबई शहर में अग्रवालों की सबसे पुरानी संस्था अग्रयान परिवार द्वारा वार्षिक हरियाली तीज सिंधारे का कार्यक्रम गोरेगांव के बृजवासी पैलेस हॉल में भव्यता के साथ संपन्न हुआ्‌‍. कार्यक्रम में संस्था के आजीवन सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इसका शुभारंभ ऋतु शर्मा की गणपति वंदना से हुआ्‌‍. नैना सुभाष अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका रचना अग्रवाल, मुख्य अतिथि महेश बंशीधर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल एवं श्याम लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को गतिशील बनाया. संस्था अध्यक्ष रमन लाल चौधरी, मंत्री गोपाल जैन और बृजमोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम संयोजिका रचना अग्रवाल ने अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे, जिनका सही उत्तर देने वाले सदस्यों को सुंदर पुरस्कार प्रदान किए गए्‌‍. इस अवसर पर शिव-पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिसके साथ सभागृह में उपस्थित महिला एवं पुरुष सदस्यों ने नृत्य करके कार्यक्रम का आनंद लिया. समारोह में विनोद गोयल, दाऊदयाल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता, हेमलता भूपेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की राशी अग्रवाल, बरखा अग्रवाल व गुंजन अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई्‌‍. साथ ही नरेन्द्र चेतराम, योगेश गुप्ता, अखिल आर. अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सुनील मित्तल और राजकुमार जैन ने सक्रिय योगदान दिया.