झारखंड में छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के "झारखंड बंद" का मिला-जुला असर रहा

    12-Aug-2026
Total Views |

studentprotest 
रांची, 11 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
झारखंड में छात्राें का आंदाेलन मंगलवार 19वें दिन भी जारी रहा. छात्राें पर लाठीचार्ज के विराेध में भाजपा के झारखंड बंद काे मिला-जुला असर दिखा. कई स्थानाें पर बाजार बंद रहे. वहीं स्कूल-काॅलेज, दफ्तर राेज की तरह खुले रहे. एबीवीपी कार्यकर्ता सड़काें पर उतरे, पुलिस के साथ झड़प की और नाेेंकझाेंक भी हुई. इस पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने भाजपा पर छात्राें काे भड़काने का गंभीर आराेप लगाया.
 
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार झारखंड विधानसभा घेराव के दाैरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है. कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची. जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए. पुलिस लगातार उन्हें उठाने की काेशिश में रही. मानसून सत्र के दाैरान झारखंड सीएम ने विपक्ष पर युवाओं काे भटकाने का आराेप लगाते हुए कहा- विपक्ष हल्ला करता रहेगा, हम अपना काम करते जाएंगे.
 
सरकार छात्राें के हित में फैसले ले रही है. इधर, भाजपा ने मंगलवार काे राज्यव्यापी बंद बुलाया है. रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें राेकीं और टायर जलाए. कुछ जिलाें में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते नजर आए. कई शहराें लाेगाें काे पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. भाजपा ने आराेप लगाया कि जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार छात्राें की मांगाें पर बात करने के बजाय प्रदर्शनकारियाें पर लाठीचार्ज किया. छात्राें ने झारखंड में पीएससी-एसएससी में कथित धांधली के खिलाफ साेमवार काे प्रदर्शन किया था. विधानसभा घेराव के दाैरान 100 से ज्यादा छात्र घायल हाे गए. कई छात्राें के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुए हैं. रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मियाें काे भी चाेटें आई हैं. सरकार और छात्राें के बीच तीन दाैर की बातचीत बेनतीजा रही है. हालांकि सरकार ने 9 में से 6 मांगें मान ली हैं. छात्राें का कहना है कि अब वे सिर्फ सीएम हेमंत साेरेन से बात करेंगे.
 
झारखंड में छात्राें पर पुलिस की कार्रवाई पर ‘काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, जब राजनीतिक पार्टियां विराेध-प्रदर्शन करती हैं, ताे आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्याें नहीं किया जाता? सिर्फ छात्राें के खिलाफ ही ऐसा क्याें किया जा रहा है? मैंने देवेंद्र महताे से बात की, जिन्हाेंने मुझे बताया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जबकि वे पिछले नाै दिनाें से भूख हड़ताल पर थे.