संसद परिसर में एनडीए-इंडिया गठबंधन के नेता आमने सामने

दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की आरोप-प्रत्यारोप भी लगाप्

    12-Aug-2026
Total Views |

parliament 
नई दिल्ली, 11 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
संसद परिसर में मंगलवार काे एनडीएइंडिया गठबंधन के नेता आमने सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. आराेप-प्रत्याराेप भी लगाए. विपक्ष ने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की.
 
इसके अलावा चंदा चाेरी के नारे भी लगाए. वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसदाें ने राहुल गांधी पर सदन न चलने देने का आराेप लगाया. झारखंड न जाने काे लेकर भी घेरा. हंगामे के बीच लाेसभा में दाे बिल पास किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू ने वंदे मातरम बिल काे मंजूरी दी. शाेर-शराबे के बीच सदनाें की कार्यवाही ठप हाे गई. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियाें से क्याें नहीं मिल रहे हैं.
 
प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियाें से मिल भी चुके हैं.
लाेकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा जारी रहा. इसके कारण दाेनाें सदनाें की कार्यवाही दाेपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई काे जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियाें पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है. सरकार ने साेमवार काे कहा कि शाह चर्चा के लिए तैयार हैं.
 
हालांकि, राहुल ने कहा कि हमें शाह की राय नहीं सुननी, बल्कि यह जानना है कि छात्राें पर पुलिस कार्रवाई और गाेलीबारी का आदेश किसने दिया था. 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं. 13 अगस्त काे सत्र का अंतिम दिन है लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिराेध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हाे रही है.