पुणे, 11 अगस्त (आ.प्र.) श्रीलंका में होने वाली ‘जीतो प्रीमियर लीग’ (JPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुणे की आधिकारिक टीम मपुणे पेशवाजफ का अनावरण द कोरिंथियंस रिसॉर्ट क्लब में एक भव्य समारोह और भारी उत्साह के साथ हुआ. जीतो एपेक्स की ओर से आयोजित ‘जेपीएल’ का पहला सीजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया गया है. इस प्रतियोगिता में पुणे पेशवाज टीम पुणे का प्रतिनिधित्व करेगी और क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी दमदार छाप छोड़ने का प्रयास करेगी. पुणे पेशवाज टीम के अनावरण समारोह में जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी और ‘जीतो स्पोर्ट्स’ के अध्यक्ष विक्की ओसवाल के साथ-साथ जीतो एपेक्स ठजच और जीतो पुणे चैप्टर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. उनकी उपस्थिति और प्रोत्साहन भरे शब्दों ने टीम का मनोबल बढ़ाया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. ‘पुणे पेशवाज’ टीम का स्वामित्व विजय भंडारी, राजेशकुमार सांखला, विशाल चोरड़िया, राजेंद्र जैन, डॉ. रमेश तेजावत, सुजीत भटेवरा, दीपक जैन, अमोल कुचेरिया और निकुंज ओसवाल के पास है. इन सभी की इस समारोह में विशेष उपस्थिति रही. जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी ने ‘जेपीएल’ के व्यापक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला; साथ ही इस लीग को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाकर समाज में क्रिकेट के लिए एक वास्तविक वैेिशक मंच तैयार करने की मजीतोफ की योजना के बारे में जानकारी दी. विक्की ओसवाल ने कोलंबो में होने वाले मजेपीएलफ के पहले सीजन और लीग की आगे की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एक विशेष परिसंवाद के दौरान, मालिकों ने ‘पुणे पेशवाज’ को लेकर अपने दृष्टिकोण और जेपीएल के प्रति अपनी आकांक्षाओं को साझा किया; साथ ही केवल एक सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजी ही नहीं, बल्कि पुणे के गौरव, जोश और उत्साह का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की. इस अवसर पर पुणे पेशवाज टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का दर्शकों के भारी उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आगमन हुआ. उनका सम्मान किया गया और परिचय कराया गया. टीम के मुख्य कोच श्रीकांत मुंढे हैं, जबकि कप्तान रुषभ राठौड़ और उप-कप्तान यश नहार हैं. पुणे पेशवाज टीम के खिलाड़ियों के नाम इस टीम में अनुपम संकलेचा, स्वप्निल गुगले, निलय शिंगवी, नील गांधी, निखिल लुणावत, अनिकेत पोरवाल, दीपक डांगी, हर्ष संघवी, हर्ष ओसवाल, अमन दोशी, अनुज छाजेड़, यश बांबोली, सौरभ शिंगवी, ईशान जैन, यश दाखिल, ओशाल, निलय गवली शामिल हैं. इसके अलावा श्रेयंक जैन, रौनक खंडेलवाल, रौनक पारख, प्रचित भलगट, शितीज जैन, शुभम चव्हाण (स्पोर्ट्स मैनुअल थेरेपिस्ट) और डॉ. श्रेयश बाफना (फिजियोथेरेपिस्ट) के रूप में शामिल हैं.
पुणे पेशवाज के आधिकारिक गीत का किया गया भव्य अनावरण ! इस दौरान पुणे पेशवाज के आधिकारिक गीत का भी भव्य अनावरण किया गया. इस गीत से टीम को अपनी एक विशिष्ट पहचान और प्रेरणादायक नारा मिला है, जो आगामी सफर के लिए एक बेहतरीन शुरुआत है. यह कार्यक्रम केवल एक क्रिकेट टीम के अनावरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पुणे के खेल जगत में एक नई यात्रा की शुरुआत थी. टीम के मालिकों के उत्साह, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समूह, सक्षम नेतृत्व और पुणेवासियों के समर्थन के बल पर मपेशवाजफ अब कोलंबो जाकर ‘जेपीएल’ के पहले सीजन में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. समारोह को सफल बनाने में प्रियंका परमार, जिनेंद्र लोढ़ा, आर्या चोरड़िया, शुभम भंडारी, शुभम राठौड़ और आयुष पालेशा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
जेपीएल वैेिशक क्रिकेट का एक बड़ा मंच बनेगा जीतो एपेक्स की ओर से आयोजित जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता वेिश स्तरीय है. इसमें दी जाने वाली सुविधाएं और प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं. इस वजह से इस प्रतियोगिता से वेिश स्तरीय खिलाड़ी तैयार होंगे और वे देश के लिए खेलेंगे. आने वाले समय में जेपीएल को एक वैेिशक प्रतियोगिता के रूप में देखा जाएगा और यह वेिश क्रिकेट का एक बड़ा मंच बनेगा. - विजय भंडारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो एपेक्स)