‌‘अग्रवाल नेटवर्किंग इम्पैक्ट इनिशिएटिव‌’ का नासिक समिट 2026 संपन्न

    13-Aug-2026
Total Views |
fsb
मुंबई, 12 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

देशभर के अग्रवाल समाज को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा धाम, हिसार (अविट्र) द्वारा अग्रवाल नेटवर्किंग इम्पैक्ट इनिशिएटिव (अग्नि) की पहल की गई है. इस अनूठी पहल के अंतर्गत ट्रस्ट की नासिक जिला इकाई द्वारा अग्नि समिट 2026 का सफल आयोजन नासिक में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अविट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तम प्रकाश जी अग्रवाल के प्रेरणादायी वीडियो संदेश एवं शुभकामना संदेश से हुआ्‌‍. इसके पश्चात अग्रोहा युवा विकास के महाराष्ट्र अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, नासिक जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद मित्तल, लेडी विंग अध्यक्ष उमा अग्रवाल एवं युवा विंग अध्यक्ष अनिकेत अग्रवाल द्वारा अन्य गणमान्य समाजजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, विशाल पोद्दार, सागर अग्रवाल, तनय मंडेलिया ने अपने ज्ञान एवं अनुभव से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया. वक्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टैक्स प्लानिंग, निवेश, मैनेजमेंट, नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता एवं बिजनेस विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया. कार्यक्रम में समाज के बिजनेस कनेक्ट एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष ऐप का लॉन्च किया गया. कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, राजेश सिंघल, विजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सीमा सिंघानिया, संगीता केडिया, नासिक अग्रवाल सभा के सम्माननीय ट्रस्टी एवं समिति सदस्य, कार्यक्रम के प्रायोजक, प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं उद्योगपति, युवा विद्यार्थी, प्रोफेशनल्स तथा मुंबई चैप्टर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.