मुंबई, 12 अगस्त (वि.प्र.) मुंबई स्थित अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग डिसएबिलिटीज (दिव्यांगजन) एवायजेएनआईएसएचडी(डी) ने 8 अगस्त को पहली बार अपने पूर्व छात्रों के सम्मेलन का आयोजन किया. वर्ष 1983 में स्थापित इस प्रतिष्ठित संस्थान की 43 वर्षों की यात्रा में यह आयोजन एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ्. इस विशेष सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. सुमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि वरिष्ठ शिक्षिकाओं व विशेषज्ञों में मेघा कारभारी, डॉ. अपर्णा नांदुरकर, डॉ. अल्पना पगारे और डॉ. ज्योति मोहिते की विशेष उपस्थिति रही. सम्मेलन के दौरान मएवायजेएनआईएसएचडी एलुम्नाई एसोसिएशन, मुंबईफ की आधिकारिक घोषणा की गई और कार्यकारिणी समिति का चयन संपन्न हुआ्. इसके तहत डॉ. अविचल आंबुलकर को अध्यक्ष, राम सुब्रमणियम को उपाध्यक्ष, हेतल शाह को सचिव, आफरीन संधू को सहसचिव तथा इमान सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. डैनियल जोहानस, डॉ. शिवराज भिमटे, पल्लवी वसे और तसनीम मनसावाला का चयन किया गया.
अब हर वर्ष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ! नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अविचल आंबुलकर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मंच नहीं है, बल्कि उस संस्थान से फिर से जुड़ने का माध्यम है जिसने ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट की कई पीढ़ियों के व्यावसायिक जीवन को संवारा है. उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में इस पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हर साल नियमित रूप से किया जाएगा. यह आयोजन पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ.