चाकण/पुणे, 12 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
चाकण और तलेगांव औद्याेगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और सड़काें की खस्ताहाल स्थिति काे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. महाराष्ट्र औद्याेगिक विकास महामंडल (चखऊउ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह और पुणे के जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी ने संबंधित विभागाें काे 31 अगस्त तक सभी आवश्यक उपाय याेजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं.
दाेनाें अधिकारियाें ने वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयाेजित समीक्षा बैठक के दाैरान ये निर्देश जारी किए. बैठक में पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (झचठऊअ) के अभिजीत चाैधरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (छकअख), लाेक निर्माण विभाग (झथऊ) और चखऊउ के वरिष्ठ इंजीनियर व अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में चाकण और तलेगांव औद्याेगिक क्षेत्र की यातायात से संबंधित समस्याओं की स्थिति की जानकारी ली गई. इस दाैरान सड़काें की की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने पर विशेष जाेर दिया गया.
औद्याेगिक क्षेत्र से गुजरने वाले मार्गाें और नेशनल हाईवे की मरम्मत का काम तुरंत प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. सड़काें पर बेतरतीब वाहनाें के खड़ा हाेने से लगने वाले जाम काे राेकने के लिए औद्याेगिक कंपनियाें काे अपने परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने काे कहा गया है.
औद्याेगिक परिसर की सड़काें की स्थिति, यातायात में बाधा बनने वाले अवैध निर्माणाें, दुकानाें और नालाें पर किए गए अतिक्रमण काे सभी विभागाें काे आपसी समन्वय से तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं.