नई दिल्ली, 12 अगस्त (वि.प्र.)
लापरवाही के चलते भारतीय विमानन इंडस्ट्री सवालाें के घेरे में आ गई है, कभी विमान का इंजन फेल हाेता है ताे कभी एसी खराब. विमानाें की उडान में थी.
घंटाें की देरी हाे रही है. पायलट के नशे में हाेने से यात्रियाें की जान काे खतरा हाे रहा है. आसमान में लापरवाही के चलते केंद्र सरकार संबंधित मंत्रालय पर सवाल उठ रहे हैं. इसके कारण यात्रियाें में राेष पैदा हाे गया है. यात्रा करना बड़ा जाेखिम भरा साबित रहा है.
भारतीय विमानन क्षेत्र इस वक्त एक बेहद नाजुक दाैर से गुजर रहा है. पिछले कुछ हफ्ताें में एक के बाद एक तकनीकी खामियाें, इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर्स की लापरवाही और उड़ानाें में हाे रही देरी की खबरें आ रही हैं, जिसने एयरलाइंस के मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिर वाे चाहे फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई दिक्कत हाे या स्पाइस जेट के एसी में खराबी हाे.
मंगलवार काे काेलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगाे की फ्लाइट 6ए-723 के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले खराबी आ गई थी. इस फ्लाइट में 224 लाेग सवार थे. सूत्राे के मुताबिक पायलट की सूचना के बाद चेन्नई एयरपाेर्ट पर देर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घाेषित की गई. विमान ने 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसमें 224 यात्री और क्रू मेंबर्स थे.
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 2379 काे लेकर बड़ी खबर आई थी. जिसमें फ्लाइट अचानक से 300 फीट नीचे आ गई थी. इस दाैरान 24 लाेगाें काे गंभीर चाेटें आईं थीं. विमान में कुल 137 यात्री सवार थे. पहले इसे ‘टर्बुलेंस’ कहा गया था लेकिन अब सिर्फ इतना कहा गया है कि विमान की ऊंचाई में अचानक से बदलाव आया था. रिपाेर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का साइकाेएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट कराया गया था, जाे शुरुआत में पाॅजिटिव आया था.
उसके बाद सैंपल काे एक और लैब में भेजा गया था. लैब से आई रिपाेर्ट में कंफर्म हाे गया है कि पायलट ने गांजा का सेवन किया हुआ था.