विकसित भारत हेतु उच्च कौशल प्राप्त 'ह्यूमन रिर्सोसेस' आवश्यक

वैश्विक प्रतिनिधिमंडल के शैक्षणिक संवाद में ज्ञानेश्वर लांडगे ने कहा

    13-Aug-2026
Total Views |

pcet 
पिंपरी, 12 अगस्त (आ.प्र.)
विकसित भारत के सपने काे साकार करने के लिए उच्च स्तर का तकनीकी काैशल प्राप्त कुशल मानव संसाधन तैयार करना आवश्यक है. इसके लिए पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई विश्वविद्यालयाें और संस्थानाें के साथ समझाैता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझाैते के तहत क्राेएशिया, मिस्र (इजिप्ट), केन्या और साेमालिया के दूतावासाें के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीसीईटी कैंपस और रावेत स्थित एस.
 
बी. पाटिल पब्लिक स्कूल में किया गया शैक्षणिक संवाद दाैरा बेहद महत्वपूर्ण है, यह जानकारी पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे ने दी.
 
पीसीईटी के परिसर में क्राेएशिया, मिस्र, केन्या और साेमालिया के दूतावासाें के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में दाैरा किया.
इस प्रतिनिधिमंडल में क्राेएशिया गणराज्य दूतावास के उप प्रमुख ब्रानिमिर फरकास, मिस्र दूतावास के सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंध विभाग की प्रमुख डाॅ. आयत साद अहमद इस्माइल, केन्या दूतावास की द्वितीय सचिव अ‍ॅन कासिचाना या, साेमालिया दूतावास के वाणिज्यिक सहयाेगी अब्दिरिसाक सेद नूर और मिस्र दूतावास की सचिव सेविका लामा शामिल थीं.