पीएनजी ज्वेलर्स का पहला ‌‘यो‌’ फ्लैगशिप स्टोर शुरू

डेली उपयोग हेतु आधुनिक और हल्के आभूषण उपलब्ध : आधुनिक डिजाइन और विशिष्टता पर जोर

    13-Aug-2026
Total Views |
3
हड़पसर, 12 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने री- ब्रांडेड हल्के आभूषणों के ब्रांड ‌‘यो‌’ (Yoou) का पहला फ्लैगशिप स्टोर अमनोरा मॉल (हड़पसर) में शुरू किया है. यह स्टोर आधुनिक डिजाइन, व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और विशिष्टता पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्राहकों को खरीदारी का एक नया अनुभव प्रदान करेगा. ‌‘यो‌’ एक समकालीन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड है, जिसमें 14, 18, 22 और 9 कैरट सोने के हल्के वजन वाली फाइन ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. यह ब्रांड आधुनिक सौंदर्यबोध के साथ पीएनजी ज्वेलर्स के विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी की परंपरा को नए दौर की डिजाइन से जोड़ता है. यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आसानी से पहने जाने वाले बहुपयोगी गहने पेश करता है. यहां अंगूठियां, बालियां, हूप्स, चेन, पेंडेंट, ब्रेसलेट, चूड़ियां, मंगलसूत्र और पुरुषों के गहनों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है. ‌‘मेड फॉर यू‌’ की अवधारणा पर आधारित प्रत्येक डिजाइन हल्का, बहुपयोगी और आकर्षक है, जो ग्राहकों को अपने व्यक्तित्व को आसानी से व्यक्त करने का अवसर देता है.  
 
‌‘यो‌’ का विस्तार पूरे देश में करने का इरादा

 पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा, आज के ग्राहक ऐसे आभूषण पसंद करते हैं जो उनकी दिनचर्या, व्यक्तिगत शैली और व्यक्तित्व के अनुकूल हों. इन्हीं उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए ‌‘यो‌’ की शुरुआत की गई है. आने वाले वर्षों में ‌‘यो‌’ का विस्तार पूरे देश में करने का हमारा इरादा है.