पुणे, 12 अगस्त (आ.प्र.) श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणेशोत्सव स्पर्धा 2025 में, भवानी पेठ के शिवाजी मित्र मंडल ने लगातार दूसरे साल पहला स्थान जीता है. वहीं, हडपसर के नवरंग मित्र मंडल ट्रस्ट ने दूसरा, अरण्येेशर तावरे कॉलोनी के एकता मित्र मंडल ट्रस्ट ने तीसरा, एरंडवणे के श्री शनि मारुति बाल गणेश मंडल ने चौथा और नारायण पेठ के संयुक्त प्रसाद मित्र मंडल ने पाचवें नंबर का पारितोषिक जीता है, यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने ने मंगलवार (11 अगस्त) को पत्रकार वार्ता में दी. पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सरचिटणीस और विधायक हेमंत रासने, सहसचिव अमोल केदारी, उत्सव प्रमुख अक्षय गोडसे, सुवर्णयुग तरुण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण उपस्थित थे. इस स्पर्धा में 165 मंडलों और 35 स्कूलों में से, 100 मंडलों और स्कूलों ने इनाम जीते हैं और कुल 14 लाख 97 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. पारितोषिक वितरण समारोह रविवार (16 अगस्त) को शाम 6 बजे गणेश कला क्रीड़ा मंच पर होगा. राष्ट्रीय गणेशोत्सव स्पर्धा में शिवाजी मित्र मंडल के सोलर गार्डन झांकी के लिए 51,000 रुपये, नवरंग मित्र मंडल के फिर इंडिया मूवमेंट झांकी के लिए 45,000 रुपये, एकता मित्र मंडल के अंबाबाई झांकी के लिए 40,000 रुपये, श्री शनि मारुति बाल गणेश मंडल के ‘हरवलेली पाखरे’ इस सजीव झांकी के लिए 35,000 रुपये और संयुक्त प्रसाद मित्र मंडल के कृषि औजारों से गणपति झांकी के लिए 30,000 रुपये के पारितोषिक की घोषणा की गई. स्पर्धा के परीक्षण मंडल में विवेक खटावकर, मधुकर जिनगेरे, सतीश मराठे, किशोर सरपोतदार, दिगंबर गायकवाड़, संदीप शिंदे, विनायक भगत, ओंकार कलढोणकर, अजीत कुमठेकर, बालू घाटे, धरमकारे, निखिल कांबले, ओम खवले, समर्थ चव्हाण, श्रीपाद एडके शामिल थे. शालेय विभाग परीक्षक के तौर पर डॉ. अ.ल. देशमुख, अविनाश कुलकर्णी, यशवंत कुलकर्णी ने काम किया.
विधायक हेमंत रासने ने दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर के विस्तार की जानकारी दी
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में हर दिन असंख्य भक्तगण श्री के दर्शन करने आते हैं. मंदिर की अभी की जगह कम पड़ रही है, इसलिए मंदिर का विस्तारीकरण की जशरत है. इसके लिए ट्रस्ट ने फरासखाना और विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की जगह मांगी है. मैंने इस मांग के बारे में प्रशासन को पत्र भेजा है. मंदिर को बढ़ाने के लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा, ऐसा ट्रस्ट के सरचिटणीस और विधायक हेमंत रासने ने कहा. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर को हाल ही में देवस्थान ‘अ’ का दर्जा मिला है. विधायक हेमंत रासने ने कहा कि सुवर्णयुग तरुण मंडल महाराष्ट्र का पहला मंडल है जिसने एक गणपति मंडल को ट्रस्ट में बदला है और ट्रस्ट के मंदिर को देवस्थान ‘अ’ का दर्जा मिला है. मंदिर में हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं. शनिवारवाड़ा, लाल महल, नानावाड़ा, भिड़े वाड़ा शिवाजी रोड पर हैं. शनिवारवाड़ा से सारसबाग तक के इलाके को डेवलप किया जाना चाहिए. ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जाना चाहिए, इसके लिए अंडरपास रोड बनाने की भी कोशिश की जाएगी. फरासखाना और विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग भी अब पुरानी हो चुकी हैं. उस जगह का पुर्नविकास करने की जरूरत है. पुलिस स्टेशन की जगह ट्रस्ट को दी जानी चाहिए, इसके लिए मैंने राज्य सरकार को पत्र भेजा है. यह जानकारी विधायक हेमंत रासने ने दी.