25 वर्ष की दोस्ती का जश्न मनाने 30 बैचमेट्स और प्रोफेसर एक साथ आए

    14-Aug-2026
Total Views |
BGFB
 चिंचवड़, 13 अगस्त (आ.प्र.)

समय भागता है, लोग आगे बढ़ते हैं, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय से परे होते हैं. आईबीएमआर कॉलेज, चिंचवड़ की एमसीएम वर्ष 1999- 2001 बैच ने 25 वर्ष बाद ऐसा ही एक रिश्ता फिर से मजबूत किया . 8 अगस्त को 25 वर्ष की दोस्ती का जश्न मनाने के लिए 30 बैचमेट्स और उनके प्रोफेसर एक मंच पर आए. इस अवसर पर रूपा मैडम, डॉ. संदीप पाचपांडे सर और डॉ. माथुर सर का हार्दिक स्वागत किया गया. सुजाता, सुब्रता, अंजू, प्रतीक्षा, स्मिता, प्रीति, संपदा, सोनल, मीनाक्षी, दिव्या, वैशाली और गीता का समावेश था. अभिजीत, सुनील, दिलीप, भूषण, विशाल, अमित, जॉर्ज, अपूर्व, अजय, आनंदमय, प्रीतेंदर, अभिजीत एच., गिग्नेश, सनी, अंशुल, सनी के., मिलिंद, पटेल का समावेश था.