ऑस्ट्रेलिया टीम 198 रनों पर ऑलआउट

बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने मजबूत मानी जाने वाली बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाई

    14-Aug-2026
Total Views |

sports 
डार्विन, 13 अगस्त (वि.प्र.)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में गुरुवार (13 अगस्त) काे शुरू हुए पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ऐसा नजारा देखने काे मिला, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हाेगी. बांग्लादेशी तेज गेंदबाजाें के सामने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत मानी जाने वाली बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हाे गई.
 
वहीं पहले दिन का खेल खत्म हाेने तक बांग्लादेश की टीम ने 96/1 का स्काेर बना लिया है, तंजीद हसन (32 नाबाद) और माेमनिुल हक (35 नाबाद) रन बनाकर टिकेहुए, वहीं शादमान इस्लाम काे मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया, उन्हाेंने 20 रन बनाए.मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने करीब 6 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वापसी बेहद खराब रही. बांग्लादेश एक्सप्रेस पेसर नाहिद राणा के बिना ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर ताेड़ दी. हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया काे दाे सेशन से कुछ ज्यादा समय में ही समेट दिया.
 
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के नाम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हाे गया.
बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया काे टेस्ट पारी में 200 रनाें से कम के स्काेर पर ऑलआउट किया है. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्काेर 217 रन था. यह स्काेर 2017 में मीरपुर टेस्ट में बना था.
उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया काे 20 रन से हार मिली थी.
 
शाकिब अल हसन ने मैच में दाे बार पांच-पांच विकेट लेने के अलावा 84 रनाें की पारी भी खेली थी. लेकिन डार्विन में बांग्लादेशी गेंदबाजाें ने उससे भी आगे निकलते हुए ऑस्ट्रेलिया काे महज 198 रनाें पर राेक दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी. एक समय टीम का स्काेर बिना किसी नुकसान के 45 रन था. लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि पूरी पारी ही बिखर गई. हसन महमूद ने अपने लंबे शुरुआती स्पेल में जेक वेदराल्ड काे आउट करके ऑस्ट्रेलिया काे पहला झटका दिया. इसके अगले ही ओवर में उन्हाेंने ट्रेविस हेड काे भी पवेलियन भेज दिया.