संभाजीनगर, 13 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
एडवांस्ड देशाें में बैलेट से चुनाव ताे भारत में क्यों नहीं हाे सकता है.
यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. एक सवाल के जवाब में सीजेपी के संस्थापक ने ईवीएम काे लेकर उठाए कई सवाल. उन्हाेंने कहा-यूराेप तथा अमेरिका इसके उदाहरण है. उन्हाेंने कहा- जब यहां बैलेट से चुनाव हाे रहे हैं ताे भारत में क्यों नहीं हाे सकता. उन्हाेंने कहा-यहां ताे लाेगाें के वाेट काटे जा रहे हैं. 2024 आम चुनाव के बाद वाेटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की जा रही है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कुछ महीनाें से अपने आंदाेलनाें काे लेकर चर्चा में हैं. जंतर-मंतर पर आंदाेलन के बाद इन दिनाें दीपके सीजेपी के भविष्य, काेर कमेटी और आगे के आंदाेलनाें की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं.