नई दिल्ली, 13 अगस्त (वि.प्र.)
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार काे मिला-जुला रुख देखने काे मिला. कच्चे तेल की ऊंची कीमताें और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क रहे.
सेंसेक्स करीब 114 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 40 अंक से अधिक गिरकर 24,400 के स्तर से नीचे आ गया. दिन के अंत में हुई खरीदारी से बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक दायरे में बंद हुआ. 30 शेयराें वाला यह सूचकांक 113.61 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 78,079.96 पर पहुंच गया.
काराेबार के दाैरान सेंसेक्स 78,119 के उच्च स्तर और 77,665.89 के निम्न स्तर तक गया. इसने 453.5 अंकाें का उतार-चढ़ाव देखा. 50 शेयराें वाला एनएसई निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 24,395.85 पर बंद हुआ.
निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. सेंसेक्स के प्रमुख लाभ पाने वालाें में इंटरग्लाेब एविएशन, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्राॅनिक्स, लार्सन एंड टुब्राे, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटरनल शामिल थे.
आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफाेसिस नुकसान उठाने वाले शेयराें में रहे. निफ्टी के प्रमुख शेयराें में टाटा कंज्यूमर, टाटा माेटर्स झत, कणङ, छढझउ और श्रीराम फाइनेंस सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं हिंडाल्काे इंडस्ट्रीज, खउखउख बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम और पावर ग्रिड काॅर्प में सबसे अधिक गिरावट देखी गई. अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से देखें ताे निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई. रियल्टी में 1% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की बढ़त हुई.
ब्राॅडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा.