सीपी अमितेश कुमार समेत 4 वरिष्ठ अधिकारी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस बल में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल घोषित

    16-Aug-2026
Total Views |
 

gvf
पुणे, 14 अगस्त (आ.प्र.)

महाराष्ट्र पुलिस बल में लंबे समय से बेदाग और उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार की ओर से अतिउत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं. इस वर्ष पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त संजय दराडे, अतिरिक्त आयुक्त मनोज पाटील और राजेश बनसोडे समेत 15 लोगों को पदक घोषित किए गए हैं. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, अतिरिक्त आयुक्त मनोज पाटिल को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, राजेश बनसोडे को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा. सहायक पुलिस फौजदार दिलीप दिगंबर झनपुरे, सहायक फौजदार नितीन तुलशीराम जगताप, राजस हुसेन शेख, राजेंद्र आत्माराम पालांडे, सत्यवान बबन साबले और संतोष भगवान कुचेकर को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा. सह पुलिस आयुक्त संजय दराडे को उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित किया गया है. इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक कैलास भीकू डाबेराव, स्वप्नाली चंद्रकांत शिंदे, उमेश अंबादास गिते, उपनिरीक्षक अमित अधिकराव सिदपाटील, पुलिस हवलदार सुधीर अंकुश इंगले, योगराज हरिश्चंद्र घाटगे, हनुमंत विलास थोपटे, मच्छिंद्र कांतिलाल भंडारे, सचिन सुभाष अहिवले, राहुल रामचंद्र माने, संदीप राम पाटील, शैलेश शरद सुर्वे, सत्यवान ज्ञानोबा ठोंबरे और धनश्री विजय कामठे को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है.