‌‘शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स‌’ का 25वां स्थापना दिवस संपन्न

    16-Aug-2026
Total Views |
bfs
बाणेर, 14 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (SGI), पुणे का 25वां स्थापना दिवस अर्थात रजत जयंती समारोह बाणेर स्थित बुनतारा भवन में उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बलराम शर्मा, डॉ. शशिबाला शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि बी. एल. जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. समारोह में संस्था की वर्ष 2001 से शुरू हुई 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का आकलन किया गया और शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के योगदान का सम्मान किया गया. SGI के साथ 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ‌‘बेस्ट एम्प्लॉयी अवॉर्ड‌’ तथा विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए. शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल (SSC) की प्राचार्या मलिका भटनागर को ‌‘एक्सलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड‌’ से सम्मानित किया गया. वर्ष 2001 से SGI के साथ उनके लंबे योगदान का इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेख किया गया. इसी प्रकार, वर्ष 2001 से डॠख के मार्गदर्शक के रूप में कार्यरत डॉ. एम. आर. पाटकर को उनके दीर्घकालीन मार्गदर्शन के लिए ‌‘डिस्टिंग्विश्ड मेंटर अवॉर्ड‌’ प्रदान किया गया. वर्तमान में वे SGI में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं. कार्यक्रम में SGI की 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित विशेष स्मारिका "Odyssey - A n A spiring Educational Journey' का विमोचन किया गया. इस अवसर पर मान्यवरों ने विद्यार्थियों से केवल अच्छे अंक और डिग्री हासिल करने के बजाय ज्ञान, कौशल, आत्मवेिशास, नेतृत्व क्षमता और अच्छे चरित्र का विकास करने का आह्वान किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में SGI की 25 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा का उत्साहपूर्वक उल्लेख किया गया.