लक्ष्मी रोड, 14 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) आभूषण क्षेत्र में 147 वर्षों की स्वर्णिम परंपरा को बनाए रखने वाले रांका ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर की घोषणा की है. 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक रांका ज्वेलर्स के शोरूम में मंगलसूत्र, चूड़ियों और ब्रेसलेट के कलेक्शन पर मेकिंग चार्ज केवल 8% लिया जा रहा है. रांका ज्वेलर्स में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर संगम हमेशा देखने को मिलता है. इसके माध्यम से ग्राहकों को 5,000 से भी अधिक आकर्षक डिजाइनों में से अपनी पसंद के अनुसार आभूषण चुनने का अवसर मिलेगा. यह विशेष ऑफर 31 अगस्त 2026 तक रांका ज्वेलर्स की रविवार पेठ, लक्ष्मी रोड, कर्वे रोड, पिंपरी चिंचवड़, हडपसर, सिंहगढ़ रोड, सातारा रोड, बंड गार्डन, बाणेर, पिंपले सौदागर (रहाटणी), कोंढवा, खराड़ी, वाघोली, चाकण, भोसरी आलंदी रोड, ठाणे और छत्रपति संभाजीनगर शाखाओं में उपलब्ध है. ब्रांड की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी रांका ज्वेलर्स शोरूम में अवश्य जाएं.