सूयर्दत्त द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ‌‘विशेष सप्ताह‌’ का आयोजन

21 अगस्त तक सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ 10 वीर पत्नियों का सम्मान किया जाएगा

    16-Aug-2026
Total Views |

 ghr
बावधन, 14 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

भारतीय स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 21 अगस्त तक सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इस दौरान ‌‘एकता, समरसता और राष्ट्राभिमान‌’ की केंद्रीय अवधारणा पर आधारित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. गौरतलब है कि भारत को समृद्ध, सशक्त और वैेिशक मंच पर अग्रणी बनाने की ‌‘विकसित भारत‌’ की राष्ट्रव्यापी यात्रा में सूर्यदत्त शिक्षण संस्थान पिछले कई वर्षों से लगातार सबसे आगे रहा है. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. संजय चोरड़िया के मार्गदर्शन में और उपाध्यक्ष व सचिव सुषमा चोरड़िया के नेतृत्व में इन सभी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. इस महोत्सव में देश के वीर जवानों की 10 वीर नारियों (वीर पत्नी) को विशेष ‌‘वीरता सम्मान‌’ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. 15 अगस्त को मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में कर्नल पाल की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न होगा. इसके साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‌‘सूर्य चक्र पुरस्कार‌’ से सम्मानित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, भारत की समृद्ध परंपरा और वीरों के इतिहास को जीवंत करने वाला एक भव्य देशभक्ति फैशन शो तथा विशेष नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा. प्रो.डॉ. संजय चोरडिया ने कहा, स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं रहना चाहिए. इस अवसर पर ‌‘विकसित भारत‌’ और ‌‘आत्मनिर्भर भारत‌’ की संकल्पनाओं को हर छात्र के विचारों और आचरण में उतारना आवश्यक है. ‌‘सूर्यदत्त‌’ प्रत्येक छात्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के साथ-साथ उसे एक जिम्मेदार, समझदार और देशभक्त नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. एकता, समरसता और राष्ट्राभिमान की अवधारणा : वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारत की पारंपरिक हस्तकला और विभिन्न स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है. फिट इंडिया पहल के तहत खेल, योग और फिटनेस सत्रों का आयोजन किया गया है. एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा पर आधारित विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, समूह गान, देशभक्ति संगीत का ऑर्केस्ट्रा और भारतीय खाद्य संस्कृति के स्टॉल भी लगाए जाएंगे. विद्यार्थियों के लिए निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पुस्तक प्रदर्शनी और परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है.