अलायंस क्लब की चित्रकला व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न

450 विद्यार्थी शामिल हुए

    19-Aug-2026
Total Views |

vfsd 
पुणे, 18 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अलायंस क्लब की ओर से स्कूली विद्यार्थियों में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली चित्रकला स्पर्धा एवं देशभक्ति गीत समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष रविवार (16 अगस्त) को आरसीएम स्कूल में किया गया. प्रतियोगिता में शहर के 22 स्कूलों और दो संस्थाओं के करीब 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम के दौरान अलायंस क्लब की ओर से नेत्रदान के प्रति जागरूकता भी पैदा की गई. उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को नेत्रदान के महत्व और समाज के प्रति इसके योगदान की जानकारी दी गई. यह गतिविधि पिछले 27 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है. चित्रकला प्रतियोगिता के परीक्षक के रूप में केतन शाह, प्रतिभा कांकरिया और नीलम पेडसे ने सहयोग दिया. वहीं देशभक्ति गीत समूह गायन प्रतियोगिता के परीक्षक के रूप में प्रो. शशांक दिवेकर और दीपिका जोग ने भी जिम्मेदारी निभाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रावणी कंटक ने की. इस अवसर पर अलायंस क्लब के अध्यक्ष माखन अग्रवाल, सचिव किरण कोठारी, कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी, पूर्व अध्यक्ष किशन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल जाखोटिया, हरीश शाह, भारत कोठारी, हसमुख साखरिया, तेजिंदर सिंह खनूजा, सचिन कंटक सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे. इसके अलावा मुरलीधर चौधरी, प्रह्लाद जानी, प्रेम इदनानी, भारत जैन, गणेश सोनी, सूर्यकांत नायकड़े, सुजीत हिरवे, ज्योति जानी, ज्योति अग्रवाल, प्रमिला साखरिया और रेखा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरसीएम स्कूल एवं पीजीकेएम स्कूल की मुख्याध्यापिका अनुजा तथा संस्था के मुख्य सचिव हेमंत मनियार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सूत्र-संचालन श्रेया कानाबार, अंशिका अग्रवाल और एवलिन खनूजा ने किया. अलायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है, साथ ही उनमें देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है.