बावधन, 18 अगस्त (आ.प्र.)
बच्चाें काे ट्यूशन छाेड़ने जाते समय एक तेज रफ्तार आयशर टेम्पाे ने टू- व्हीलर काे पीछे से जाेरदार ट्नकर मार दी. इस भीषण हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की माैत हाे गई, जबकि उसके पिता और छाेटी बहन घायल हाे गए.
यह हादसा साेमवार (17 अगस्त) की शाम करीब 6 बजे नांदे-म्हालुंगे राेड पर गाेदरेज ग्रीन काेव साेसायटी के सामने हुआ. ऋषभ संदीप पाटाेले (उम्र-10 वर्ष) नाम के बालक की इस हादसे में मृत्यु हाे गई है. इस मामले में आयशर टेम्पाे (नंबर चक 12 तऋ 8985) के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
संदीप नारायण पाटाेले (उम्र-38 वर्ष, निवासी शिवनेरी बिल्डिंग, राजयाेग साेसायटी, ठाकरनगर, माण, हिंजवड़ी.
मूल निवासी सलगरे, तहसील मिरज, जिला सांगली) ने बावधन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप पाटाेले साेमवार शाम करीब 6 बजे अपनी टू- व्हीलर (चक 10 उग 7789) से बेटे ऋषभ और बेटी स्वरा काे म्हालुंगे स्थित गाेदरेज हिल साइड साेसायटी में क्लास छाेड़ने जा रहे थे.
जब वे नांदे-म्हालुंगे सड़क पर गाेदरेज ग्रीन काेव साेसायटी के पास पहुंचे, ताे पीछे से तेज रफ्तार में आए आयशर टैम्पाे के ड्राइवर ने पाटाेले की टू-व्हीलर काे जाेरदार ट्नकर मार दी. इस हादसे में ऋषभ की माैत हाे गई, जबकि संदीप पाटाेले और बेटी स्वरा दाेनाें घायल हाे गए. हादसे के बाद टेम्पाे ड्राइवर माैके से फरार हाे गया. इस मामले में बावधन पुलिस आराेपी टेम्पाे ड्राइवर की तलाश कर रही है.