प्रवासी राजस्थानी सुथार समाज का रक्तदान शिविर संपन्न

गत आठ वर्षों से उपक्रम जारी : 80 युनिट रक्त संग्रहित किया

    19-Aug-2026
Total Views |
  
vgfsB
बिबवेवाड़ी, 18 अगस्त (आ.प्र.)
श्री विश्वकर्मा राजस्थानी सुथार समाज ट्रस्ट, बिबवेवाड़ी, (पुणे) की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष नरपतरामजी मंगलाव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सचिव नखतारामजी कुलरिया, कोर कमेटी अध्यक्ष बाबूलालजी बामणिया सहित ट्रस्ट की कोर एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन, युवा तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु और विद्यार्थी उपस्थित थें. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भाषण दिए. इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से पिछले सात वर्षों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियान के तहत आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ‌‘आचार्य आनंदऋषि जी पुणे ब्लड बैंक‌’ के सहयोग से आयोजित शिविर में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ब्लड बैंक के डॉक्टरों और उनकी पूरी टीम का स्वागत एवं सत्कार किया गया. ट्रस्ट अध्यक्ष नरपतरामजी मंगलाव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं और विशेष अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया. अंत में भोजन प्रसाद के साथ समारोह का समापन हुआ.