सीए उत्तम अग्रवाल भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने

    19-Aug-2026
Total Views |

yt5r3
मुंबई, 18 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वेिशविख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट उत्तम अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना की. पीयूष गोयल ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की क्षमता को पहचानकर उन्हें उचित जिम्मेदारी सौंपना दूरदर्शी कदम है. उन्होंने वेिशास जताया कि उत्तम अग्रवाल के अनुभव का लाभ पार्टी के आर्थिक एवं संगठनात्मक कार्यों को मिलेगा. उत्तम अग्रवाल के साथ एक दिलचस्प संयोग भी जुड़ा है. पीयूष गोयल, जिन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, तथा राष्ट्रीय सहसचिव राजेश मंगल भी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. तीनों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की संस्था में एक साथ कार्य किया है. नियुक्ति पर उत्तम अग्रवाल ने राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राजस्थान और देश के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. उत्तम अग्रवाल लंबे समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की संस्था में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वे सत्यम घोटाले की जांच करने वाले आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. आबू रोड स्थित सीए शिक्षा संस्थान ‌‘सीए गुरुकुल‌’ की स्थापना के साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है. विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से जुड़े रहने के कारण युवाओं के बीच भी उनकी सक्रियता रही है. इसी क्रम में पाली जिले की डॉ. अनिता राजपुरोहित को भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूसिंह राजगुरू (पराखिया) को प्रवासी प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है.