चाकण की यातायात समस्या पर प्रशासन का 'एक्शन प्लान'

31 अगस्त तक गड्ढामुक्त सड़कें; शुक्रवार से सड़कों पर पार्किंग बंद : 25 अगस्त से अतिक्रमणों पर कार्रवाई

    19-Aug-2026
Total Views |

chakan 
पिंपरी, 18 अगस्त (आ.प्र.)
चाकण एमआईडीसी की यातायात व्यवस्था में लगने वाले जाम पर अब प्रशासन ने कड़ा और निर्णायक कदम उठाया है. गड्ढे, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रास्ते में बंद पड़ने वाले भारी वाहनाें के कारण यातायात की गति धीमी हाे गई है.
 
इन सभी समस्याओं पर एक साथ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. सड़काें के गड्ढाें और साइड पट्टियाें का काम 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
 
यदि समयसीमा का पालन नहीं किया गया, ताे संबंधित अधिकारियाें, इंजीनियराें और काॅन्ट्रै्नटराें पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
शुक्रवार से एमआईडीसी की सड़काें पर पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी.
 
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय में मंगलवार (18 अगस्त) काे आयाेजित पत्रकार-वार्ता में कले्नटर जीतेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी. इस समय पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे, अपर पुलिस आयुक्त सारंग आवाड़ और यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख उपस्थित थे.
 
राेजाना 4 घंटे ट्रैफिक जाम में बर्बाद हाे रहे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ से बड़ी संख्या में कर्मचारी चाकण एमआईडीसी में आते-जाते हैं. सुबह और शाम काे यातायात जाम की समस्या गंभीर हाे जाती है. कई लाेगाें काे राेजाना करीब 4 घंटे जाम में फंसे रहना पड़ता है.
 
गड्ढे, खराब साइड पट्टियां, सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण इसके प्रमुख कारण हैं, इसलिए मुख्यमंत्री के निर्दे शानुसार विभिन्न विभागाें की एक समन्वय समिति कार्यरत की गई है.
 
100 एमएसएफ जवानाें की तैनाती चाकण इलाके में बढ़ती गाड़ियाें की संख्या काे देखते हुए यातायात पुलिस पर काफी दबाव है. इसलिए महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के 100 जवान एक सप्ताह के भीतर तैनात किए जाएंगे. ये जवान दाे शिफ्ट में काम करेंगे और ट्रैफिक जाम वाले मुख्य स्थानाें पर इनकी तैनाती की जाएगी.