‌‘इनरव्हील क्लब रिवरसाइड‌’ द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

6 छात्राओं को कमांडो ड्रेस प्रदान

    19-Aug-2026
Total Views |

bdFH 
पुणे, 18 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इनरव्हील क्लब पुणे रिवरसाइड की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वड़गांव शेरी, विमाननगर स्थित उनके गोद लिए गए ‌‘आनंद विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय‌’ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्लब की ओर से छात्राओं को कमांडो प्रशिक्षण के लिए छह कमांडो ड्रेस प्रदान की गईं. इन ड्रेस की कुल कीमत करीब 12 हजार रुपये है. कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब पुणे रिव्हरसाइड की अध्यक्ष ऋतु तायल, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दीपशिखा पाठक, क्लब सचिव आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष शारदा कनोरिया, सीसी ेशेता टिबरेवाल, पीपी सुमन मर्चेंट, शशि पटोदिया और उषा जाधव सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. अध्यक्ष ऋतु तायल ने बताया कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा. उन्होंने कहा कि बाल शिक्षण संस्था, आनंद विद्या निकेतन स्कूल और गुरुकुल स्कूल को एक साथ जोड़कर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें करीब 2,000 विद्यार्थी शामिल हुए. विद्यार्थियों ने लेजिम, डंबल, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए. उन्होंने कहा कि बच्चों की व्यवस्थित तैयारी, अनुशासन और उत्साह विशेष रूप से देखने लायक था. इन स्कूलों में विद्यार्थियों को कमांडो प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए इनरव्हील क्लब पुणे रिवरसाइड की ओर से छात्राओं के लिए छह कमांडो ड्रेस प्रायोजित की गईं. ऋतु तायल ने कहा कि पूरे कार्यक्रम ने न केवल आंखों को आनंदित किया, बल्कि दिल भी छू लिया. इतने अनुशासित और प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया. उन्होंने स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस समारोह उनके लिए बेहद सुंदर और यादगार अनुभव रहा.