भारत ने श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया

गॉल टेस्ट में मजबूत स्थिति: खराब रोशनी से चौथे दिन का खेल रोका

    19-Aug-2026
Total Views |

sports 
गाले, 18 अगस्त (वि.प्र.)
भारत और श्रीलंका के बीच गाॅल टेस्ट मैच में चाैथे दिन भारत अपनी आज अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रन पर सिमट गई. ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. इससे पहले खेल के तीसरे दिन भारत के 462 रन के जवाब में मेजबान श्रीलंका 284 रन ही बना पाई थी. इस तरह टीम इंडिया काे पहली पारी में 178 रनाें की बड़ी बढ़त मिली थी. आज चाैथे दिन श्रीलंका ने 47 रन पर चाैथा विकेट गंवाने के बाद अब श्रीलंका की हार तय नजर आ रही है. काेई चमत्कार ही भारतीय टीम काे जीत से राेक सकता है.
 
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 372 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा और साेनल दिनूषा क्रीज पर हैं. गाॅल में टीम इंडिया की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई.
 
भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हुई थी. टीम इंडिया काे पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली थी. दूसरी पारी में 193 रन जाेड़ने के बाद भारत की कुल बढ़त 371 रन हुई. भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रन की पारी खेली।.पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। पंत के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए्। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडाे ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लाहिरु कुमारा ने 2 विकेट लिए.
 
श्रीलंका ने दूसरी पारी में 31 ओवर के बाद 4 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. धनंजय डी सिल्वा 29 और साेनल दिनूषा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने गेंदबाजी शुरू कर दी है. उन्हाेंने दूसरे ओवर में एक रन दिए.
 
श्रीलंका ने दूसरी पारी में 26 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं. धनंजय डी सिल्वा 24 और साेनल दिनूषा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. मानव सुथार ने 10 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. इस ओवर में साेनल दिनूषा के खिलाफ कैच की अपील हुई, लेकिन रिव्यू के बाद फैसला नाॅट आउट रहा। भारत ने अपना दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया. श्रीलंका काे दूसरी पारी में चाैथा झटका लगा है. मानव सुथार ने लाहिरु उदारा काे 16 रन पर आउट किया। गेंद किनारा लेकर गली की ओर गई, जहां ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपका. थर्ड अंपायर ने रीप्ले के बाद कैच काे साफ माना और उदारा काे आउट करार दिया.