झारखंड सरकार द्वारा 'जेएसएससी' सहित विवादस्पद परीक्षाएं रद्द

छात्रों के आगे झकी सरकार सीबीआई जांच को लेकर विवाद जारी

    19-Aug-2026
Total Views |

studentprotest 
रांची, 18 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
झारखंड सरकार द्वारा ‘जेएसएससी’ सहित सभी विवादस्पद सारी परीक्षाएं रद्द कर दिया गया है. आखिरकार सरकार छात्राें के आगे झुकने काे मजबूर हुई. करीब 24 दिनाें से जारी आंदाेलन अब समाप्त हाे गया है. छात्रनेता देवेंद्र महताें ने कहा-ऐतिहासिक जीत पर छात्राें काे बधाई है. इसके साथ ही मीडिया का भी उन्हाेंने आभार जताया. वहीं छात्राें ने कहा सीबीआई जांच की मांग पूरी हाेने तक आंदाेलन जारी रहेगा. इस माैके पर राहुल गांधी ने कहा-हमने छात्राें की बात सुनी, उन्हें न्याय मिला. आज मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया.
 
इसके अलावा जेएसएससी द्वारा आयाेजित सीजीएल परीक्षा काे भी रद्द करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि कैबिनेट ने 14वीं जेपीएससी पीटी के अलावा बैकलाॅग 2023 और 2025 परीक्षा काे रद्द करने का भी निर्णय लिया है.