... तो गांधी, नेहरू व पटेल पर भी FIR करिए

वंदे मातरम को लेकर भाजपा पर भड़कते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिया चैलेंज

    19-Aug-2026
Total Views |

vandemataram 
पणजी, 18 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
...ताे गांधी, नेहरू और पटेल पर भी एफआईआर करिए. यह प्रतिपादन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया. वे दक्षिण गाेवा में एक जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे. वंदे मातरम काे लेकर भाजपा पर भड़कते हुए कांगे्रस अध्यक्ष ने सरकार काे चैलेंज देते हुए कहा- हम 90 सालाें से वंदे मातरम गा रहे हैं.
 
उन्हाेंने कहा- मैं जब विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे. उनसे हमें देश भ्नित का पाठ नहीं सीखना है. उन्हाेंने कहा--बीजेपी धर्म विराेधी है. उन्हाेंने कहा-जब मैंने 8 अगस्त काे उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान पर सभा की थी ताे 2 दिन बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया. ऐसा लगा जैसे मुझे अछूत माना गया हाे. क्या लाेकतंत्र ऐसे चलता है. देश में दलिताें के लिए क्या काेई जगह नहीं है. दरअसल, अमित शाह ने 16 अगस्त काे आराेप लगाया था- कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हाे रहा था. बीच में ही साेनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे काे गान काे राेकने काे कहा था.
 
खड़गे ने कहा, गाेवा के 12 मंत्रियाें में से 10 पूर्व कांग्रेस नेता हैं, जाे पार्टी छाेड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. गद्दाराें काे वाेट मत दीजिए.
 
अगर आप उन्हें वाेट देंगे, ताे आप भी गद्दार बन जाएंगे. उन्हाेंने कहा, बड़े शहराें के अमीर लाेग गाेवा में जमीन खरीद रहे हैं. क्या वे इसे आपकी भलाई के लिए खरीद रहे हैं या गाेवा का मजाक बनाने के लिए. बाहर से आने वाले लाेगाें काे जमीन खरीदकर मनमानी कीमताें पर घर बनाने और गाेवा का शाेषण करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. दिल्ली पुलिस ने राहुल और साेनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है. 16 अगस्त काे आईपी एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी. इसमें दाेनाें नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.