आत्मनिर्भर भारत हेतु ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना अपनाएं
MITWPU में स्वतंत्रता दिवस पर रिटा. वायुसेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया की अपील
19-Aug-2026
Total Views |
कोथरुड, 18 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा है. आत्मनिर्भर भारत के लिए छात्रों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना होनी चाहिए. रिसोर्सेज, एनर्जी और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में देश में आमूल-चूल बदलाव हो रहे हैं. ऐसे समय में छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. इस देश की सबसे बड़ी शक्ति आज की युवा पीढ़ी है, ऐसे विचार सेवानिवृत्त वायुसेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया ने व्यक्त किये. वे माइर्स एमआईटी शिक्षा संस्थान समूह और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से कोथरूड कैंपस में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे. उन्हीं के हाथों यहां ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. वेिशनाथ दा. कराड, संस्थापक ट्रस्टी प्रो. पी. बी. जोशी, एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वेिशनाथ कराड, सीएओ डॉ. प्रसाद खांडेकर, कुलसचिव प्रो. गणेश पोकले, एमआईटी के अधिष्ठाता प्रो. शरदचंद्र दराडे पाटिल, नागपुर वेिशविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एस. एन. पठान समेत संस्था के सभी निदेशक, प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी और हजारों छात्र उपस्थित थे. इस अवसर पर एनसीसी के छात्रों द्वारा ‘स्लो मार्च’ करते हुए अतिथियों को ध्वजवंदन स्थल तक लाया गया. एनसीसी टुकड़ी ने रूट मार्च कर सलामी दी. छात्रों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. कुलपति डॉ. दत्ता दंडगे ने प्रस्तावना रखी और हजारों छात्रों को स्वतंत्रता की रक्षा की शपथ दिलाई. छात्र शंभूराज बानुगड़े-पाटिल और कृष्णा पाटिल ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया.