पुणे, 18 अगस्त (आ.प्र.)
भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था काे मज़बूत करने सहकारिता क्षेत्र की अहम भूमिका है. अब युवाओं काे बदलाव लाने वाले कैटलिस्ट बनने और कुशल, पारदर्शी, टेक्नाेलाॅजी वाले और मेंबर-सेंट्रिक काेऑपरेटिव संस्थान बनाने में याेगदान देना चाहिए, यह विचार गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चाैधरी ने व्यक्त किए.
वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारिता प्रबंध संस्थान का पदवीदान समाराेह (17 अगस्त) काे संपन्न हुआ. 32वें बैच के ग्रेजुएट हाे रहे स्टूडेंट्स ने पीजीडीएम-एबीएम काेर्स काे पूरा किया. गवर्निंग और एकेडमिक बाॅडीज़ के मेंबर, फैकल्टी मेंबर, ग्रेजुएट स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्टेकहाेल्डर्स शामिल हुए.
वैम्निकाॅम के डायरेक्टर डाॅ. सुवाकांता माेहंती ने एकेडमिक, प्राेफेशनल और इंस्टीट्यूशनल एक्टिविटीज़ पर राेशनी डाली. काेऑपरेटिव डेवलपमेंट, रूरल बैंकिंग, फिशरीज़, स्किलिंग, सप्लाई चेन, काेऑपरेटिव डेवलपमेंट में भारत और विदेश के इंस्टीट्यूशन के साथ इंस्टीट्यूट के काेलेबाेरेशन के बारे में बताया.