भामा आसखेड़ जलापूर्ति योजना के कार्य तय समय में पूरा करें

बांध से पानी लाने मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद दिया आदेश

    02-Aug-2026
Total Views |

pimprichinchwad 
पिंपरी, 1 अगस्त (आ.प्र.)
मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने भामा-आसखेड़ जल आपूर्ति याेजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्याें काे तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. शहर की पानी की बढ़ती मांग काे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भामा-आसखेड़ बांध से 60.79 एमएलडी पानी का काेटा आरक्षण की मंजूरी दी है. इसके अंतर्गत भामा-आसखेड़ बांध से पानी लाने के लिए चल रही विभिन्न परियाेजनाओं का शनिवार काे आयुक्त डाॅ.विजय सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया.
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम, विक्रांत बगाड़े, सह-आयुक्त मनाेज लाेणकर, मुख्य अभियंता प्रमाेद ओंबासे, सह-शहर अभियंता अजय सूर्यवंशी, कार्यकारी अभियंता दीपक पाटिल, उपअभियंता दिनेश फाटक, कनिष्ठ अभियंता स्वप्निल पाटिल सहित संबंधित कार्याें के काॅन्ट्रै्नटर और सलाहकार उपस्थित थे.
 
आयुक्त डाॅ. सूर्यवंशी ने भामाआसखेड़ जल आपूर्ति याेजना के अंतर्गत चल रहे भामा-आसखेड़ बांध से नवलाख उंब्रे स्थित बीपीटी तक 1700 मिमी व्यास की पंपिंग पाइपलाइन बिछाने, नवलाख उंब्रे स्थित बीपीटी से देहू तक 1400 मिमी व्यास की ग्रेविटी पाइपलाइन बिछाने तथा भामा-आसखेड़ बांध पर जैकवेल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दाैरान उन्हाेंने बांध के पानी के नीचे 100 फीट गहरी सुरंग (इंटेक टनल) का प्रत्यक्ष जायजा लिया. साथ ही इन सभी कार्याें की समीक्षा कर शेष कार्याें काे तय समयसीमा में पूरा करने के संबंध में संबंधित अधिकारियाें, परियाेजना सलाहकाराें और काॅन्ट्रै्नटराें काे दिशा-निर्देश दिए.