भाजपा आईटी सेल पर कब होगी कार्रवाई ?

बीजेपी आईटी सेल के लोग सबसे ज्यादा गाली दे रहे: अभिजीत दीपके

    02-Aug-2026
Total Views |

abhijeetdipke 
संभाजीनगर, 1 अगस्त (वि.प्र.)
भाजपा आईटी सेल पर आखिर कब कार्रवाई हाेगी. यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया. उन्हाेंने कहा-बीजेपी आईटी सेल के लाेग सबसे ज्यादा गाली दे रहे. एफआईआर क्यों दर्ज नहीं करा रहे हैं. उनपर मामला दर्ज नहीं हाे रहा, एक देश में दाे कानून चलाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दाैरान गाली देने वाली एक लड़की पर एफआईआर दर्ज हाेने का विराेध किया है. उन्हाेंने सरकार के रवैये पर सवाल भी उठाए और कहा कि गाली देना काेई अपराध नहीं है. उन्हाेंने सरकार काे घेरते हुए कहा, अगर आप गाली देने पर केस कर रहे हाे ताे बीजेपी के आईटी सेल पर केस कब दर्ज हाे रहा है, जाे इतने सालाें से लड़कियाें काे गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं, क्या-क्या शब्द इस्तेमाल नहीं किए लड़कियाें के लिए. कहीं से भी लड़कियाें के ये इज्जत नहीं कर रहे थे. ये लाेग अपने बायाे में गर्व से लिख रहे थे माेदी जी द्वारा फाॅलाे किए गए. ऐसे लाेगाें ने लड़कियाें काे गंदी-गंदी गालियां दी, ताे इन सब पर केस कब हाेंगे. देश में दाे कानून चल रहे क्या? अभिजीत दीपके ने वीडियाे जारी कर कहा, बात सिर्फ भाजपा आईटी सेल तक सीमित नहीं है.
 
 इनके सांसद रहे रमेश बिधूड़ी ने अपने साथी के लिए किन शब्दाें का इस्तेमाल किया था, सबकाे याद है. यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, उनका एक वीडियाे सामने आया था, जिसमें उन्हाेंने कैमरापर्सन काे गालियां दी थीं. ताे ये कह हाे रहा क्या इस देश में दाे कानून चल रहे है? युवाओं के लिए अलग और बीजेपी और उनके नेताओं के लिए अलग कानून है. लेकिन यह केस किस बात पर किया जा रहा है. अगर गाली देने पर केस दर्ज करना पड़े ताे सबसे अधिक केस भाजपा आईटी सेल मेंबर पर हाेंगे क्याेंकि औरताें काे सबसे ज्यादा गंदी-गंदी गालियाें उन्हाेंने ही दी है. और भाजपा नेताओं पर हाेगी, जिन्हाेंने सदन के अंदर भी गालियां दी हैं. अभिजीत दीपके ने कहा, सरकार काे लिखित में देना चाहिए कि जितने भी प्रदर्शनकारी थे, उनके ऊपर जितने भी केस लगेंगे, वे वापस हाेंगे. इसके बाद प्रदर्शनकारियाें काे परेशान नहीं किया जाएगा. पुलिस ने 20 जुलाई काे काफी खून बहा दिया, शायद इससे उनका मन नहीं भरा है अबतक्. बिहार में एके47 और दिल्ली पैलेट गन इस्तेमाल किए गए हैं.