कोथरूड़, 1 अगस्त (आ. प्र.) पुणे में स्थित कोथरूड के मयूर कॉलोनी के श्री वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान में प. पू. उपप्रवर्तक श्री अभिषेक मुनिजी, प. पू. उपप्रवर्तक श्री आशीष मुनिजी, तप-महोदधि गुरुवर्या प. पू. विभाश्रीजी म. सा., तेले तप आराधिका साध्वी डॉ. आभाश्रीजी म. सा. आदि ठाना का बुधवार - गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) को बड़े ही धूमधाम से चातुर्मास प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर धर्म चक्र अनुष्ठान, गुरु पूर्णिमा का उत्सव, महामंत्र का विधिवत जाप इन कार्यक्रमोंका अयोजन किया गया. इस अवसर सूर्य की किरणों की तरह लोंगों की बैठक व्यवस्था कर महामंत्र नवकार का पांच घंटे का जाप बड़ी धूमधाम से संपन्न हुवा. इस अवसर पर वारजे-मालवाड़ी, शिवाजी नगर, उत्तमनगर, शिवने, बावधन, कर्वे नगर आदि जगहों से श्रद्धालु पधारे थे. इस अवसर पर ‘अंह से अर्हम की यात्रा’ टैग लाइन से चातुर्मास को आत्मशुद्धि, संयम, स्वाध्याय, धर्म आराधना, जप- तप से मनाने की प्रेरणा दी गई. कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थापन कीर्तिराज कात्रेला (चातुर्मास अध्यक्ष) राशी संचेती (चातुर्मास अध्यक्षा), प्रीतेशजी कर्णावट इन्होंने किया. आभार प्रदर्शन अध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा ने किया. यह कार्यक्रम सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के समर्पित सहयोग से संपन्न हुवा. कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिये धारीवाल परिवार की ओर से गौतम प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी.