झारखंड में परीक्षा की गड़बड़ी को लेकर छात्र भड़के

रांची में लोकसेवा आयोग के एग्जाम में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

    02-Aug-2026
Total Views |

jharkhand 
रांची, 1 अगस्त (वि.प्र.)
झारखंड लाेकसेवा आयाेग परीक्षा में भारी गड़बड़ी काे लेकर शनिवार काे छात्राें ने बड़ा आंदाेलन किया.
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजाराें छात्राें ने राज्य सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेला और जाेरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियाें ने कहा-भर्ती प्रक्रिया में घाेटाला-रिश्वतखाेरी जारी है. अपने लाेगाें काे भर्ती कराया जा रहा है और प्रतिभावान छात्राें का हक छीना जा रहा है. प्रदर्शनकारियाें ने कहाजंतर-मंतर से हमें नई ताकत मिली है. जब 56 इंच वाला झुक सकता है ताे 56 सीट वाला सीएम क्यों नहीं झुक सकता? प्राप्त खबराें के अनुसार बुधवार काे राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्र जुटे और सरकार के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया.
 
प्रदर्शनकारी छात्राें ने कहा कि एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराई जाए.
आंदाेलनकारियाें ने सरकार काे स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि जब तक राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शी सुधार नहीं हाेता, तब तक उनका यह आंदाेलन जारी रहेगा. इसके अतिरिक्त, आंदाेलनरत छात्राें ने सभी राजनीतिक दलाें काे चेतावनी दी है कि वे इस आंदाेलन का राजनीतिक लाभ उठाने या इसका श्रेय लेने का प्रयास न करें. संविधान यात्रा के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गाें पर यातायात प्रभावित रहा. इस दाैरान कचहरी चाैक से फिरायालाल चाैक तक वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानाें पर जाम की स्थिति बनी रही. इसका असर मेन राेड, रेडियम राेड और लालपुर राेड तक देखा गया, जहां वाहन धीमी गति से चलते रहे. गाैरतलब है कि झारखंड के छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी मांगाें काे लेकर रांची की सड़काें पर प्रदर्शन कर रहे हैं. फिरायालाल चाैक तक वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं. संविधान यात्रा के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गाें पर यातायात प्रभावित रहा. इस दाैरान कचहरी चाैक से फिरायालाल चाैक तक वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानाें पर जाम की स्थिति बनी रही. इसका असर मेन राेड, रेडियम राेड और लालपुर राेड तक देखा गया, जहां वाहन धीमी गति से चलते रहे.
 
छात्राें ने जमकर नारेबाजी की
प्रदर्शनकारियाें ने हाथाें में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने और दाेषियाें के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्हाेंने ‘झामुमाे-कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य का साैदा बंद करें’ और ‘पेपर लीक बंद कराे’ जैसे नारे भी लगाए. गाैरतलब है कि झारखंड के छात्र दिल्ली के जंतर- मंतर की तर्ज पर अपनी मांगाें काे लेकर रांची की सड़काें पर प्रदर्शन किए. बुधवार काे राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्राें का उत्साह कम नहीं हुआ. प्रदर्शनकारी छाता लेकर पैदल मार्च के लिए निकाले और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.