पूरे भारत काे नीरज चाेपड़ा से गाेल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह सिल्वर मेडल ही जीत सके दाे बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चाेपड़ा से ग्लास्गाे में खेले जा रहे काॅमनवेल्थ गेम्स-2026 में जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वाे नहीं आया. पुरुषाें के जेवलिन थ्राे मुकाबले में नीरज गाेल्ड पर निशाना नहीं लगा पाए और उन्हें सिल्वर मेडल मिला. वहीं इसी इवेंट में हिस्सा लेने वाले एक और भारतीय यशवीर सिंह ने ब्राॅन्ज मेडल जीत सभी काे हैरान कर दिया.