अब बिहार में एलएलबी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक

परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी, वॉट्सएप के जरिए केंद्र से बाहर भेजा गया प्रश्न पत्र

    02-Aug-2026
Total Views |
 
bihar
पटना, 1 अगस्त (वि.प्र.)
पटना विश्वविद्यालय में शनिवार काे एलएलबी में नामांकन के लिए पटना काॅलेज में आयाेजित प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हाे जाने से भारी अफरा-तफरी मच गई. एक छात्र माेबाइल लेकर परीक्षा हाल में पहुंच गया. उसने परीक्षा देने के दाैरान ही प्रश्न पत्र काे फाेटाे खींच वायरल कर दिया. जिस उक्त छात्र ने प्रश्न पत्र वायरल किया, उस समय परीक्षा हाल का जैमर बंद था. जब इसकी सूचना विश्वविद्यालय और काॅलेज प्रशासन काे मिली ताे जैमर काे चालू कराया गया.
आम छात्राें के अनुसार पेपर वायरल करने वाले छात्र का माेबाइल जब्त किए जाने की सूचना है. परीक्षा हाल के बाहर पुलिस तैनात थी. परीक्षा में जाने से पहले एक-एक छात्राें काे जांच की गई. इसके बावजूद उक्त छात्र ने कैसे माेबाइल लेकर हाल में पहुंचा किसी काे पता नहीं चला. एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पटना काॅलेज के अलावा बीएन काॅलेज और मगध महिला काॅलेज में भी संचालित हुई.
 
इन दाेनाें पर परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई.
बीएन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. राजकिशाेर प्रसाद ने बताया यहां पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई. एलएलबी की प्रवेश परीक्षा तीनाें केंद्राें पर सुबह 10.30 बजे से दाेपहर 12.30 बजे तक संचालित हुई. इस बीच पटना काॅलेज केंद्र पर दाेपहर 12 बजकर, दाे मिनट पर प्रश्न पत्र वायरल हाे गया.
इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी की.
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्राे. बीके लाल ने बताया कि दाेपहर 12 बजे बजकर, दाे मिनट पर प्रश्न पत्र वायरल किया गया.
जिस समय प्रश्न पत्र वायरल किया गया उस समय परीक्षा केंद्र का जैमर बंद था. जानकारी मिलते जी जैमर काे चालू किया गया.
 
प्रश्न पत्र वायरल करने वाला छात्र फरार,
पुलिस जांच में जुटी प्रश्न पत्र वायरल ताे हुआ, लेकिन उसका उत्तर परीक्षा हाल के अंदर नहीं पहुंच पाया. उन्हाेंने बताया कि कुछ छात्र भी माेबाइल लेकर परीक्षा देने पहुंचे थे. सभी की माेबाइल चेक की गई उनके पास वायरल प्रश्न पत्र का प्रमाण नहीं मिला. प्रश्न पत्र वायरल करने वाला छात्र भाग गया था. परीक्षा नियंत्रक प्राे. बीके लाल ने बताया कि प्रश्न पत्र वायरल ताे हुआ, लेकिन उसका उत्तर परीक्षा हाल के अंदर नहीं आ सका. इसलिए वायरल प्रश्न पत्र आम छात्राें तक नहीं पहुंच पाया. स्थिति नियंत्रण हाेने के बाद फिर से परीक्षा संचालित हुई. उन्हाेंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दाेषी छात्र की पहचान की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी