शहर में नया बिजली सर्कल बनेगा, महावितरण की बैठक में दी जानकारी

    02-Aug-2026
Total Views |

electricitysupply 
चिंचवड़, 1 अगस्त (आ.प्र.)
शहर की तेजी से बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती मांग काे ध्यान में रखते हुए, बिजली वितरण प्रणाली काे अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से विधायक शंकर जगताप की पहल पर महावितरण के प्रकाश भवन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयाेजित की गई. इस बैठक में पिंपरी-चिंचवड़, राजगुरुनगर और लाेनावला क्षेत्र के लिए नया स्वतंत्र सर्कल स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया. इस नए सर्कल के बनने से प्रशासनिक कार्याें काे बड़ी गति मिलेगी और उपभाेक्ताओं की शिकायताें का तेजी से निवारण हाे सकेगा. इसके साथ ही, स्थानीय बिजली समस्याओं की नियमित समीक्षा के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तरीय निगरानी समितियां स्थापित करने का निर्णय भी इस अवसर पर लिया गया.
 
बैठक में पिंपरी-चिंचवड़ शहर काे सुव्यवस्थित और सक्षम बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए आक्रामक रुख अपनाया गया. इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता (महापारेषण) जे. एम. काेकाटे, अधीक्षक अभियंता (सिविल) पी. एच.
काकड़े, कार्यकारी अभियंता (पिंपरी) आदि उपस्थित थे.