हैदराबाद, 1 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
हमने एयरपाेर्ट का नाम एक ही परिवार के नाम पर हाेने की परंपरा बदली. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया.
उन्हाेंने शनिवार काे आंध्र में एयरपाेर्ट सहित 18000 कराेड के प्राेजे्नट का उद्घाटन करते हुए कहा. उन्हाेंने कहा- देश की इकाेनाॅमी लगातार मजबूत हाे रही है.
आंध्र में 1 लाख कराेड़ के रेलवे के प्राेजे्नट चल रहे हैं. उन्हाेंने कहा- 12 साल पहले देश में केवल 74 एयरपाेर्ट थे, अब इनकी संख्या 166 हाे गई है. उन्हाेेंने कहा-हमने परंपरा बदली. आज एनडीए की पूरी टीम डबल स्पीड से काम कर रही है और आगे पर करती रहेगी. उन्हाेंने कहा- हमने अयाेध्या में एयरपाेर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जाेड़ा. पंजाब में एयरपाेर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा.
इस एयरपाेर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है. पीएम ने यहां भाेगपुरम एयरपाेर्ट समेत 18 हजार कराेड़ रुपए के प्राेजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम दाेपहर 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र- विवेक स्मारक का उद्घाटन भी किया.
पीएम ने कहा- आज चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है. आंध्रप्रदेश में करीब 1 लाख कराेड़ रुपए की रेल परियाेजनाओं पर काम चल रहा है. राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन हाे चुका है. यहां 70 से ज्यादा रेलवे स्टेशनाें काे आधुनिक बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान याेजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है, इस पर भी 29 हजार कराेड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. कुछ दिन पहले काशी में स्पाेक एयरपाेर्ट माॅडल का शुभारंभ हुआ.
आज वही माॅडल के पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है. इससे अमृतसर से 25 से ज्यादा डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगी.
पीएम ने कहा- पहले एयरपाेर्ट ने नाम एक ही परिवार के नाम पर हाेते थे. हमने इस परंपरा काे बदला. हमने अयाेध्या में एयरपाेर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जाेड़ा. पंजाब में एयरपाेर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा और इस एयरपाेर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा. माेदी ने कहा कि ये अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है. अल्लूरी सीताराम ने जिस धरती पर आदिवासी हिताें के लिए अपना जीवन समर्पित किया.