पैरा एथलेटिक्स में दाेहरी सफलता ः
शाॅट पुट में दाे पदक भारत काे पैरा एथलेटिक्स में दाेहरी सफलता मिली है. भारत के साेमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया है. साेमन ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता. वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया. साेमन का पहला प्रयास 13.38 मीटर का रहा जाे स्वर्ण जीतने के लिए काफी था. लेकिन उन्हाेंने अपने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का प्रयास किया जाे उनका फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा. वहीं, शुभम का सर्वश्रेष्ठ स्काेर उनके छठे और आखिरी प्रयास में आया. साेमन राणा का स्वर्ण भारत का ग्लास्गाे राष्ट्रमंडल खेलाें में आठवां गाेल्ड मेडल ह