केंद्र सरकार अपने लिखित वादे तत्काल पूरा करे : सोनम वांगचुक

कहा- बेगुनाह पर मदर्शनकारियों मामला न दर्ज हो, सही को सही व गलत को गलत कहना जरूरी

    02-Aug-2026
Total Views |

sonamwangchuk 
लद्दाख, 1 अगस्त (वि.प्र.)
सरकार अपने लिखित वादे तत्काल पूरे करे. यह प्रतिपादन पर्यावरणविद साेनम वांगचुक ने किया. वे अपने गांव से एक वीडियाें ए्नस पर साझा करते हुए कहा-बेगुनाह प्रदर्शनकारियाें पर मामला न दर्ज हाे, सही काे सही व गलत काे गलत कहना जरूरी है.
नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर सीजेपी के प्राेटेस्ट में 26 दिन अनशन करने वाले साेनम वांगचुक लद्दाख के अपने गांव पहुंच गए हैं.
 
उन्हाेंने अपने छाेटे से गांव सरकार काे लिखित वादाें की याद दिलाई हैं. उन्हाेंने कहा कि प्राेटेस्ट में भाग लेने वाले छात्राें पर कार्रवाई नहीं हाेनी चाहिए. आत्महत्या करने वाले छात्राें के परिवाराें काे मुआवजा मिले. साेनम वांगचुक ने कहा है कि अगर काेई चीज समय पर हाेती है ताे उसका महत्व अधिक हाेता है. सम्मान भी मिलता है. साेनम वांगचुक ने लाेगाें से भक्त नहीं बनने की अपील की है. साेनम वांगचुक ने अपने नए वीडियाे काे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डाॅ. जितेंद्र सिंह के साथ टैग किया है. सरकार अनशन ताेड़ते वक्त किए गए लिखित वादे पूरे करे और प्रदर्शन कर रहे छात्राें पर कानूनी कार्रवाई न करे.
आत्महत्या करने वाले छात्राें के मुआवजा देने का वक्त आ गया है. वक्त पर हाेने वाली चीज की कीमत हाेती है.