13,000 करोड़ से चार रेलवे प्रोजेक्ट व हाइवे बनेगा

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 5 फैसलों पर मुहर

    20-Aug-2026
Total Views |

railwayproject 
नई दिल्ली, 19 अगस्त (वि.प्र.)
13,000 कराेड़ से चार रेल्वे प्राेजे्नट व एक हाइवे बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 5 फैसलाें पर मुहर लगी.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा - बुनियादी ढ़ांचाें काे मजबूत बनाया जाएगा. हावड़ा-चेन्नई रेल रुट का चाैड़ीकरण तथा कटक में चाैथी रेल लाइन बिछायी जाएगी.
 
इसके अलावा बिहार में नेपाल सीमा तक फाेर लेन हाइवे बनाया जाएगा. केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर काे मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा फैसला लिया है.
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुल 13,041 कराेड़ के चार रेलवे लाइन प्राेजेक्ट्स और एक हाइवे परियाेजना काे मंजूरी दी है.
इन परियाेजनाओं का उद्देश्य रेल और सड़क कनेक्टिविटी काे बेहतर करना, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाना और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक का दबाव कम करना है.मंजूर की गई रेलवे परियाेजनाएं ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नई रेल लाइन और अतिरिक्त ट्रैक से जुड़ी हैं.
 
वहीं, बिहार में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और साेनबरसा काे जाेड़ने वाले चार लेन हाईवे के निर्माण काे भी मंजूरी दी गई है.
कैबिनेट ने खड़गपुर-भद्रक (राणीताल) चाैथी लाइन परियाेजना काे मंजूरी दी है. इस प्राेजेक्ट पर करीब 3,352 कराेड़ खर्च हाेने का अनुमान है.
 
इसके अलावा भद्रक-हरिदासपुर चाैथी लाइन परियाेजना काे भी हरी झंडी दी गई है, जिस पर लगभग 1,583 कराेड़ का निवेश किया जाएगा.रेलवे से जुड़ी एक अन्य बड़ी परियाेजना गुम्मिडिपुंडीगुडूर तीसरी और चाैथी लाइन की है. इस प्राेजेक्ट की अनुमानित लागत 2,229 कराेड़ है. वहीं, कटक-पारादीप तीसरी और चाैथी लाइन परियाेजना काे भी मंजूरी दी गई है. इस पर करीब 2,286 कराेड़ खर्च किए जाएंगे.
 
इन अतिरिक्त रेल लाइनाें से महत्वपूर्ण रेल काॅरिडाेर की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है. इससे यात्रियाें और मालगाड़ियाें की आवाजाही अधिक सुचारू हाेगी और व्यस्त रेल मार्गाें पर माैजूद भीड़भाड़ काे कम करने में मदद मिलेगी.