कालेवाड़ी, 19 अगस्त (आ.प्र.)
भारतीय जनता पार्टी पिंपरी-चिंचवड़ शहर जिला ‘उत्तर भारतीय माेर्चा’ की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घाेषणा की गई है और नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें का भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समाराेह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. यह समाराेह बीजेपी पिंपरी-चिंचवड़ शहर प्रभारी भरत (नाना) पाटिल, विधायक शंकरभाऊ जगताप, विधायक उमा खापरे और पिंपरीचिंचवड़ शहर पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न बापू काटे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ.
उत्तर भारतीय समाज बीजेपी का मजबूत समर्थक पिंपरी-चिंचवड शहर के औद्याेगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में उत्तर भारतीय समाज का बड़ा याेगदान है. भारतीय जनता पार्टी पर उत्तर भारतीय भाइयाें का हमेशा से अटूट विश्वास रहा है. घाेषित नई कार्यकारिणी के माध्यम से उत्तर भारतीय समाज के नागरिकाें की समस्याओं काे हल करना, केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी याेजनाओं काे उन तक पहुंचाना और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन काे और अधिक मजबूत करने का काम यह नवनिर्वाचित पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ करेंगे, ऐसा बीजेपी उत्तर भारतीय माेर्चा के अध्यक्ष संताेष ओझा ने अपने संबाेधन में कहा.
संगठन काे और मजबूत करने का नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें का संकल्प इस समाराेह में उत्तर भारतीय माेर्चा के विभिन्न पदाें पर नियुक्त पदाधिकारियाें का पुष्पगुच्छ और नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया गया.
पार्टी द्वारा दिखाए गए इस विश्वास काे सार्थक साबित करते हुए शहर में उत्तर भारतीय भाइयाें काे संगठित करने और भारतीय जनता पार्टी की नीतियाें व सिद्धांताें काे जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें ने व्यक्त किया.
इस अवसर पर उत्तर भारतीय माेर्चा के प्रमुख संताेष ओझा, धनराज बिर्दा, युवा नेता हेमंत डांगे, बीजेपी प्रदेश जनरल सेक्रेटरी चिराग गुप्ता, प्रथमेश शुक्ला, बीजेपी के विभिन्न जनप्रतिनिधि, शहर के पदाधिकारी, विभिन्न माेर्चाें के अध्यक्ष और उत्तर भारतीय समाज के नागरिक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.